
संविदा कर्मियों ने ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दिया धरना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की आवास विकास में स्थित अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल के कार्यालय पर मंगलवार को संविदा कर्मियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और पूर्ण मानदेय के भुगतान की मांग की। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की और अपनी मांगों को रखा। धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनकी सैलरी काट ली गई है जिसकी वजह से वह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उनकी सैलरी पूरी दी जाए।
आपको बता दें कि संविदा पर काम कर रहे लाइनमैन आदि एकत्र होकर मंगलवार को अधीक्षक अभियंता के कार्यालय पर पहुंचे जहां उन्होंने मांग की कि जो सैलरी काटी गई है वह पूरी दी जाए। सैलरी कट होने के कारण वह काफी परेशान है। संविदा कर्मी ने बताया कि अटेंडेंस ना लग पाने के कारण उनकी सैलरी काटी गई है। उनकी सैलरी का पूरा भुगतान किया जाए। उनसे 24 घंटे काम लिया जाता है। ऐसे में शिफ्ट वार काम कराया जाए।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020































