दिल्ली ब्लास्ट के दौरान घटनास्थल से महज 40 मीटर दूर थे पुष्कर अग्रवाल व उनकी पत्नी












दिल्ली ब्लास्ट के दौरान घटनास्थल से महज 40 मीटर दूर थे पुष्कर अग्रवाल व उनकी पत्नी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली में हुए ब्लास्ट से पूरे देश में नाराजगी है। जिस दौरान दिल्ली में सोमवार को ब्लास्ट हुआ। उस दौरान हापुड़ की शिवपुरी कॉलोनी के रहने वाले सर्राफ पुष्कर अग्रवाल और उनकी पत्नी पूजा अग्रवाल भी दिल्ली में ही मौजूद थे। पुष्कर अग्रवाल ने बताया कि वह घटनास्थल से करीब 40 कदमों की दूरी पर थे। जैसे ही ब्लास्ट हुआ तो भगदड़ मच गई और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी मौके से भागने लगे। तरह-तरह की अफ़वाही भी फैल गई। जब परिजनों को दिल्ली ब्लास्ट की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत पुष्कर अग्रवाल से संपर्क साधा। इसके बाद उनका हाल जाना। पुष्कर और उनकी पत्नी के घर सुरक्षित वापस लौटने पर ही परिजनों की जान में जान आई।

पुष्कर अग्रवाल ने बताया कि वह सोमवार को दिल्ली के भागीरथ पैलेस पहुंचे जहां से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीदा। उन्होंने अपनी गाड़ी को ओमेक्स मल्टी लेवल पार्किंग में पार्क किया। शॉपिंग करने के बाद वह चांदनी चौक, लाल किले के आसपास घूम रहे थे। तभी अचानक उनके सामने तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर लोगों में दहशत मच गई। सभी के रोंगटे खड़े हो गए। पुष्कर अग्रवाल ने बताया ऐसा लगा मानो मिसाइल आकर गिर गई। इस दौरान सड़क पर भगदड़, चीख पुकार मच गई। लोग यहां-वहां भागने लगे। कोई सिलेंडर ब्लास्ट बता रहा था तो कोई आतंकी हमला… जैसे ही दंपति के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने फोन पर तुरंत पुष्कर से संपर्क साधा। हाल-चाल जानने के पश्चात परिजनों ने राहत की सांस ली।

हापुड़: 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से बड़े साइज का मैट मात्र 99/- में खरीदें: 8191820867











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!