
मैट्रिमोनियल ऐप से नंबर लेकर युवती से 4.10 लाख की ठगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महेशपुरी राजीव विहार निवासी सुवर्णा शर्मा से साइबर ठगों ने मेट्रोमोनियल एप्प से उसका नंबर लिया और 4.10 लाख की ठगी कर ली। इसके बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुवर्णा शर्मा ने बताया कि जून 2025 में एक व्यक्ति ने एक मेट्रोमोनियल ऐप पर उसकी प्रोफाइल से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसके बाद साइबर ठगों ने उससे संपर्क किया और उसे विश्वास में लेकर उससे 4.10 लाख रुपए ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























