
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे एस. आई. आर. अभियान के तहत मतदाताओं के घर पहुंचे। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत व्यापक स्तर पर कार्य जारी है। इस अभियान के तहत जनपद हापुड़ में 1052 बीएलओ ड्यूटी पर तैनात है और बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन के लिए फार्म वितरण कर रहे हैं। रविवार को जिलाधिकारी हापुड़ विभिन्न वार्डों में पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की मतदाता सूची में किए गए संशोधन और नए नाम जुड़ने की सूचना प्रत्येक मतदाता तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाई जाए। इस दौरान एसडीएम ईला प्रकाश भी मौजूद रही।





























