
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान में लगने वाली साप्ताहिक पैठ को क्षेत्र वासियों ने हटवाने की मांग की है। मोहल्ला लज्जापुरी रामलीला मैदान में रहने वाले लोगों ने बताया कि हर हफ्ते रामलीला ग्राउंड में साप्ताहिक पैठ लगती है जिससे मौहल्ला लज्जापुरी, बैंक कॉलोनी, चमरी, गणेशपुरा के रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। भारी भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। क्षेत्रवासियों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो एंबुलेंस भी फंस जाती है जिससे क्षेत्रवासी भी नाराज है। ऐसे में सूरज, राजू, विजय, महावीर आदि ने पेठ हटवाने की मांग की है।
कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012





























