
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की सादगी की चारों ओर प्रशंसा है। अब डीएम धोती और माला पहनकर जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के छपकौली में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। गौ माता की सेवा की और मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वामी श्री ज्ञानानंद जी तीर्थ, ज्योर्तिमठ अवांन्तर भानपुरा पीठ मध्य प्रदेश ने प्राचीन मंदिर के इतिहास के बारे में जिलाधिकारी को बताया।
श्री श्याश्वर महादेव मंदिर बेहद प्राचीन मंदिर है जिसकी काफी मान्यता है। लोगों का विश्वास है कि जो भी सच्चे मन से कुछ मांगता भगवान उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं। रविवार को हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे भगवा धोती व माला पहन कर मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान भोले का जलाभिषेक व दुग्ध अभिषेक किया। गौ माता की सेवा की और मंदिर का निरीक्षण कर संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए और मंदिर के इतिहास के बारे में जाना।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






























