
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रतिबंध के बावजूद भी लगातार चाइनीस मांझे का इस्तेमाल हो रहा है। चाइनीस मांझे की चपेट में आकर अब 12 साल की मासूम किशोरी घायल हो गई जिसकी गर्दन और उंगली में काफी ज्यादा चौट आई है। पीड़ित का उपचार जारी है।
हापुड़ के कोठी गेट मोहल्ले के रियाजपुर निवासी इंशा अपने पिता शहजाद और मां के साथ बाइक पर सवार होकर मेरठ जा रही थी। जैसे ही वह अपने घर के पास कोठी गेट पर पहुंची तो अचानक से चाइनीस मांझे की चपेट में आ गई। बच्ची की गर्दन चाइनीस मांझे से कट कर लहू लुहान हो गई जिसके बाद परिजनों के भी हाथ पांव फूल गया। बच्ची को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। आपको बता दें कि चाइनीस मांझे को हटाने के दौरान पीड़िता की उंगली भी कट गई। बच्ची का उपचार जारी है। फिलहाल चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दे दिया है।

























