
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार में आग लगाने वाले कब होंगे गिरफ्तार?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित 99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार में 23 अक्टूबर को अज्ञात व्यक्तियों ने स्टोर में रखे सामान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। मामले में हापुड़ देहात पुलिस ने स्टोर संचालक रणजीत सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव बदनोली हापुड़ की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया। पीड़ित संचालक ने बताया कि अभी तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उसने मामले में पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है।
आपको बता दें कि हापुड़ के बदनौली के रहने वाले रणजीत सिंह ने बताया कि उनका हापुड़ की गढ़ रोड पर दयाल रिजेंसी के पास 99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार के नाम से स्टोर है जिसमें 23 अक्टूबर को कुछ लोगों ने जानबूझकर रात करीब 10:15 बजे के आसपास आग लगा दी। पेट्रोल छिड़ककर शोरूम को आग के हवाले कर दिया और फरार हो गए। इस दौरान उन्हें भारी नुकसान हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा भी पंजीकृत किया लेकिन पीड़ित सुस्त कानूनी कार्रवाई से नाराज है। उसका कहना है कि पुलिस की जांच कछुए की चाल की तरह चल रही है। उसने शीघ्र से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

































