
हापुड़: शादी में जा रहे युवक को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोती कॉलोनी निवासी आदिल पुत्र फजल हक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे अपने दोस्त की शादी में जा रहा था। तभी कुछ लोग आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान पीड़ित ने जान बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। साथ ही उसका गला भी दबाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर कार्रवाई की मांग की है। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
आदिल ने बताया कि कुछ लोग आए और घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर पीड़ित को जमकर पीटा। आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।






























