
हापुड़: जलभराव और गंदगी से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की चैनापुरी के हालात बेहद खराब हैं। टावर-3 से एलएन स्कूल को जाने वाले मार्ग पर जलभराव और सड़क किनारे गंदगी पड़ी होने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां अक्सर बदबू आती है। लोग काफी ज्यादा परेशान है जिन्होंने संबंधित विभाग से मामले में कार्रवाई की मांग की है क्षेत्र वासियों ने बताया कि समय पर सफाई न होने की वजह से बीमारियां लगातार बढ़ती जा रही है। जल भराव की वजह से आने जाने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग का ध्यान अपनी ओर खींचा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि यह तस्वीर पिछले कई दिनों से बनी हुई है। आलम यह है कि यहां से निकलना और रहना दूभर हो रहा है। शीघ्र से शीघ्र उनकी समस्या का समाधान किया जाए।





























