
15 फीट लंबा 90 किलो वजनी विशाल अजगर देख ग्रामीणों के उड़े होश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर में शनिवार की रात क्षेत्रवासियों की नजर 15 फीट लंबे एक विशाल अजगर पर पड़ी जिसके बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद मामले की जानकारी वन विभाग को मिली। हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांड़पाल ने टीम का गठन किया जिसके बाद गठित टीम मौके पर पहुंची और वनकर्मी रवि कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब 15 फीट लंबे, 90 किलो वजनी विशाल अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
दरअसल खेतों पर ग्रामीण मौजूद थे तभी उन्होंने आहट महसूस की। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक विशाल अजगर बैठा हुआ है। अजगर को देखकर ग्रामीण हक्के-बक्के रह गए जिन्होंने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस तथा वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के पश्चात ग्रामीणों के सहयोग से आखिर 15 फीट लंबे 90 किलो वजनी विशाल अजगर को पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























