
हापुड़: 54.46 लाख से होंगे शहर में विकास कार्य
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नाली और सड़कों का निर्माण कराएगी। इसके लिए नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर बोर्ड से प्रस्ताव पास करा लिया है। विकास कार्य पर करीब 54.40 लाख रुपए खर्च होंगे।
पालिका द्वारा 4.55 लाख से फ्री गंज रोड 1 पर डॉ थरथानी के पास नाले का निर्माण, 7.43 लाख से मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी में मदनलाल के मकान से पप्पू के मकान तक सड़क पर जीएसबी का कार्य, 3.74 लाख से मोहल्ला इंद्रलोक कालोनी की विभिन्न गलियों में नाली, पुलिया व सड़क मरम्मत आदि, 9.94 लाख से मोहल्ला मोती कॉलोनी में जावेद अली गली, हनीफ गुड्डू वाली गली व मुस्तकीम वाली गली में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण होगा। 8.88 लाख से मोहल्ला चाहकमाल में नाली व सड़क मरम्मत और 9.94 लाख से पालिका के ईदगाह रोड पक्काबाग पुराना बाजार आदि स्थानों पर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगा। इसके अलावा 9.98 लाख से शहर की विभिन्न सड़कों पर आवश्यकतानुसार रोड से मार्किंग का कार्य कराया जाएगा।
हापुड़: सेठी हैंडलूम से होलसेल दामों पर खरीदे पर्दे, कंबल और भी बहुत कुछ: 7200060012






























