
मोनाड विश्वविद्यालय में 55 घंटे चली ईडी की जांच के बाद टीम वापस लौटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के अनवरपुर में स्थित मोनाड विश्वविद्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम के अधिकारियों ने करीब 55 घंटे तक दस्तावेज खंगाले इसके बाद शनिवार की दोपहर करीब 3:00 बजे गहन जांच पड़ताल के बाद टीम वापस लौट गई।
आपको बता दें कि गुरुवार की तड़के दो गाड़ियों में सवार ईडी के अधिकारी मोनार्ड विश्वविद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने रजिस्टर, वीसी से पूछताछ की। यह जांच शुक्रवार को भी जारी रही जो शनिवार की दोपहर करीब 3:00 बजे समाप्त हुई जिसके बाद टीम वापस लौट गई।
गुरुवार को टीम सुरक्षा बल के साथ पहुंची। सुरक्षा बल ने मेनेड विश्वविद्यालय के मुख्य दरवाजे को बंद कर बाहरी लोगों के अंदर जाने पर रोक लगा दी थी। सिर्फ विश्वविद्यालय स्टाफ और छात्रों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने मोनाड विश्वविद्यालय में चल रहे फर्जी वाड़े का खुलासा किया था जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची जिसने 55 घंटे तक जांच की।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






























