
👁 0 views Views
मानकों का पालन करने के लिए मदर डेयरी प्रबंधन ने मांगा दो दिनों का समय
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित मदर डेयरी के प्लांट पर शनिवार को बंद करने के कार्रवाई नहीं हो सकी। मिल प्रबंधन ने मानकों का पालन करने के लिए दो दिनों का समय मांगा है। डेयरी प्रबंधन ने सैकड़ों कामगार और पशुपालकों के हितों का हवाला दिया और दो दिन की मोहलत मांगी। मदर डेयरी ने आश्वस्त किया कि वह दो दिनों के भीतर मानकों का पालन करेगी। ऐसे में एनजीटी की ओर से दो दिन का समय दे दिया गया और चेतावनी दी कि यदि डेयरी प्रबंधन द्वारा एनजीटी में पर्यावरण के मानकों का पालन नहीं हुआ तो सोमवार को बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 9557265126






























