
हापुड़: दीवान इंटर कॉलेज के शिक्षक को इटली में किया गया सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दीवान इंटर कॉलेज के शिक्षक महेश वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर नाम रोशन किया है। उन्होंने आठवां डेल्टा ग्लोबल एक्सचेंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया जिसकी जमकर प्रशंसा हुई और उन्हें सम्मानित किया गया।
महेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन इटली के बागेरिया सिसिली में हुआ था जिसमें विभिन्न देशों से 30 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने दिल्ली-एनसीआर के विश्व धरोहर स्थलों पर आधारित अपने प्रोजेक्ट्स वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स ओपन क्लासरूम को प्रस्तुत किया। उनके नवाचारपूर्ण शिक्षणिक प्रयोग की सराहना अंतर्राष्ट्रीय शिक्षाविदों और प्रतिभागियों ने की। विद्यालय आगमन पर उनके स्टाफ समेत विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























