
सिंभावली व बृजनाथपुर शुगर मिल की खोई बिक्री के दामों में अंतर आने पर नोटिस जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में सिंभावली शुगर मिल तथा हाफिजपुर क्षेत्र में बृजनाथपुर शुगर मिल की खोई बिक्री के दामों में अंतर आने के बाद जिलाधिकारी हापुड़ ने आईआरपी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद स्पष्टीकरण ईमेल के माध्यम से दिया गया।
सिंभावली शुगर मिल ने खोई बगास को 130 रुपए 55 पैसे प्रति कुंतल के दामों पर बेचा जबकि बृजनाथपुर शुगर मिल की बगास को 236 रुपए 47 पैसे की दर पर बेचा गया। एक ही मिल की बगास में 106 रुपए दो पैसे का अंतर है जिसके बाद जिलाधिकारी हापुड़ ने आईआपी अनुराग गोयल को नोटिस जारी किया।
अनुराग गोयल ने बताया कि मिल मालिकान ने सिंभावली शुगर मिल से निकलने वाली बगास को अपने बिजली बनाने वाले प्लांट के उपयोग मिलने के लिए 130 रुपए 55 पैसे प्रति कुंटल का अनुबंध करीब 12 साल पहले किया था। ऐसे में अनुबंध के हिसाब से ही नियमों के तहत बगास की बिक्री की गई है 12 वर्षों से इन्हीं दामों पर बगास की बिक्री की जा रही है। मामले का जवाब ईमेल के माध्यम से दिया गया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























