
धौलाना सीएचसी में डेंटल सुविधा हुई शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी खबर है। अपनी दांतों की समस्या के उपचार के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा बल्कि धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वह दंत चिकित्सक की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना पर डेंटल सुविधा भी शुरू की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्रवासियों का बड़ी राहत मिली है। जो अपने दांतों से जुड़ी बीमारी का इलाज कराने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंच सकेंगे। केंद्र के प्रभारी डॉक्टर रोहित मनोहर सिंह ने बताया कि दंत चिकित्सा विभाग में डॉक्टर स्वाति सागर और डॉक्टर श्रीकांत शर्मा की टीम मरीजों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रही हैं। अब सीएचसी में भी नियमित रूप से दातों की जांच, सफाई, मसूड़े की सूजन, दर्द, कीड़ा लगना, अन्य दंत रोगों का उपचार एवं परामर्श उपलब्ध रहेगा।
हापुड़: 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से बड़े साइज का मैट मात्र 99/- में खरीदें: 8191820867






























