
👁 1 views Views
सांसद अरुण गोविल की पत्नी ने की मां गंगा की आरती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद अरुण गोविल की पत्नी श्रीलेखा शुक्रवार की शाम जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंची जहां उन्होंने मां गंगा की आरती में भाग लिया और गंगा मैया की आरती कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गंगा आरती समिति ने पटका पहनाकर उन्हें सम्मानित भी किया।
सांसद अरुण गोविल की पत्नी श्रीलेखा ने मां गंगा को नमन किया और आचरण कर गंगा आरती में हिस्सा लिया। समिति द्वारा उनको पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कपिल नागर, विनय, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























