
सड़क हादसे में युवक की टांग की हड्डी टूटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में घायल युवक की टांग की हड्डी टूट गई। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
धौलाना क्षेत्र के मोहल्ला कुरेशियान के रहने वाले मुदस्सिर पुत्र बुंडू गांव में कपड़ों की दुकान पर नौकरी करता है। शाम करीब 4:00 बजे वह दुकान से पानी लेने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान उसके पैर की हड्डी टूट गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किराया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए घायल को हापुड़ रेफर कर दिया। फिलहाल घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल के बड़े भाई अरशद की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447






























