
व्यापारियों की फड के बाहर से धान की 12 बोरियां चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के स्टेशन मार्ग पर चल रही अस्थायी धान मंडी से धान की 12 बोरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो व्यापारियों की फड के बाहर से कार सवारों ने यह बोरियां चुराई। क्षेत्र वासियों व व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्टेशन मार्ग पर अस्थाई धान मंडी में रामकुमार और ओमप्रकाश की फड़ के बाहर धान की 12 बोरियां रखी हुई थी। शुक्रवार की रात में कार सवारों ने ओमप्रकाश के यहां से नौकरी और रामकुमार की फोटो से तीन धान की बोरी को चुरा लिया। चोरी का पता चलने पर उन्होंने अन्य व्यापारियों, पल्लेदार, पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।






























