
हापुड़ कोतवाली पहुंची यूट्यूबर वंशिका वायरल वीडियो पर बोली “यह मेरा निजी विषय”
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जानी-पहचानी यूट्यूबर वंशिका शनिवार को हापुड़ कोतवाली पहुंची जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई वह उनके परिवार का निजी विषय है। जो भी उनके और उनके परिवार में हुआ वह उसे जल्द ही सुलझा लेंगी। इस दौरान पुलिस ने वंशिका की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच की और दोनों पक्षों से जरूरी सवाल जवाब भी किए। वंशिका ने कहा कि उनके बारे में नेगेटिविटी ना फैलाएं।
हापुड़ में पिछले कुछ दिनों में वंशिका से जुड़ी दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। एक वीडियो में उनकी मां के साथ काफी कहासुनी हो रही है तो दूसरी वीडियो में उनके पिता के साथ कहासुनी हुई। वहीं वंशिका शनिवार को हापुड़ कोतवाली पहुंची जहां पुलिस ने उनसे जरूरी पूछताछ की। दोनों पक्षों को पुलिस ने सुना।
“अप्सरा यूनिसेक्स सलून एंड ब्राइडल हाउस” लेकर आए हैं ब्राइड व ग्रूम पैकेज आपके बजट में: 9557809786

































