
👁 0 views Views
धनौरा में तीन दिवसीय महायज्ञ शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव धनौरा में शुक्रवार को तीन दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ शुरू हुआ जिसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर आत्मिक सुख, परिवार में सुख समृद्धि व विश्व कल्याण की कामना की।
यज्ञ के ब्रह्म आचार्य जयवीर शास्त्री, यज्ञ के आचार्य सोहित शास्त्री, अमित शास्त्री व डॉक्टर कृष्ण अवतार शास्त्री थे। यज्ञ गुरुकुल बरनावा के आचार्य से विधिवत शुरू कराया।
सामवेद पारायण महायज्ञ का समापन रविवार 9 नवंबर 2025 को पूर्ण आहुतियों के साथ संपन्न होगा और प्रसाद वितरित किया जाएगा।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020






























