
बहादुरगढ़ क्षेत्र के तीन गांव में बंदरों का आतंक, पिछले 10 दिनों में 40 को काटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में बंदरों के हमले के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिससे आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के तीन गांव में पिछले कुछ दिनों में बंदरों ने 40 से अधिक लोगों पर हमला किया।
लुहारी गांव में 35, देहरा रामपुर में पांच और कटीरा जाफराबाद में भी पांच लोगों पर बंदरों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पिछले एक हफ्ते में बंदरों के हमले बढ़ गए हैं जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। वह ना तो छतों पर जा पा रहे हैं और न हीं सड़कों पर निकल पा रहे हैं जिसकी वजह से ग्रामीणों में दहशत की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 9557265126






























