
गढ़: बस में तोड़फोड़ के मामले में 15 पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरुरपुर के पास मंगलवार की रात कुछ युवकों ने डग्गामार बस में तोड़फोड़ की। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई बताया जा रहा है कि चालक पर गोली भी बरसाई गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बस चालक शाहिद ने बताया कि वह मंगलवार की रात बस लेकर हरदोई से दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह गांव सरूरपुर के सामने पहुंचा तो दो गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में पांच नामजद व 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

































