
👁 0 views Views
सेना में तैनात फौजी पर लाठी-डंडों से हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव बीघेपुर में टहलने जा रहे फौजी पर एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और रोड से हमला कर दिया। इस दौरान फौजी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि फौजी गुड्डू कुमार भारतीय सेना में तैनात है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गुरुवार की सुबह गुड्डू टहलने के लिए निकला था। तभी रास्ते में संदीप, देवेश, संदीप की पत्नी नेहा एक अन्य महिला ने उसे घेर लिया। चारों ने गालियां देते हुए लाठी-डंडों और लोहे की रोड से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।





























