
बाइक लूट की सूचना निकली फर्जी, बाइक के साथ दो भाई गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के के थाना पिलखुवा क्षेत्र में हुई लूट फर्जी निकली। पुलिस ने मामले में लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम विकास व दिनेश पुत्रगण ईश्वर चंद्र निवासी गण गांव सरावा थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ है।
आपको बता दें कि गुरुवार को विकास ने पुलिस को सूचना दी कि वह शादी में जा रहा था कि रास्ते में बदमाशों ने उसकी बाइक को लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके बाद पुलिस ने विकास और दिनेश से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने सच उगल दिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी थी। आरोपियों ने यह सूचना सड़क दुर्घटना कर बचने के लिए दी थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से मोटरसाइकिल भी बराबर हुई है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























