
बेंगलुरु की कंपनी के खिलाफ आलू किसानों का अनिश्चितकालीन धरना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आलू किसानों ने एक कंपनी पर किसानों के साथ धोखाधड़ी कर मेहनत के रुपयों को डकारने का आरोप लगाया है। किसान शुक्रवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे और अनिश्चितकालीन धरने का बिगुल बजा दिया। इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन एडीएम संदीप कुमार को दिया।
आलू किसानों का आरोप है कि उत्कल ट्यूबर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने आलू किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। करीब 140 किसानों के साथ कंपनी ने अनुबंध किया और करीब चार करोड़ रुपए का भुगतान कंपनी द्वारा नहीं किया गया जिससे किसानों पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। किसान अपनी मांगों के समर्थन में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और बेंगलुरु की कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए। किसानों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
“अप्सरा यूनिसेक्स सलून एंड ब्राइडल हाउस” लेकर आए हैं ब्राइड व ग्रूम पैकेज आपके बजट में: 9557809786






























