
👁 0 views Views
रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है जब दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास एक अज्ञात शव गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। बताया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
दूल्हा-दुल्हन की धमाकेदार एंट्री, हल्दी-मेहंदी की सजावट व कैटरिंग के लिए संपर्क करें: 8439122080































