
82 जोड़ो ने श्री 108 नमोस्तु सागर जी महाराज को सामूहिक आहार दिया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): श्री 108 नमोस्तु सागर जी महाराज को नमोस्तु भवन पर शुक्रवार को 84 जैन भक्त जोड़ो ने आहार दिया। सभी जैन भक्तो को पंक्ति से खड़ा कर पांच-पांच जोड़ो को क्रमश: आहार देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने कहा कि सामूहिक आहार का दृश्य बहुत ही मनमोहक रहा। धोती, दुपट्टा पहनकर आहार-चर्या के नियमो का पालन करते हुए भक्तो ने आहार दान किया।
आहार के उपरांत आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज का चातुर्मास पूर्ण कर हापुड से मगंल बिहार नोएडा की ओर पदयात्रा से हो गया।
जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री अशोक जैन,चेयरमैन प्रदीप जैन, रचना दीदी, जतिन भैय्या, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, नितिन जैन, अभिषेक जैन, गौरव जैन, डाoअनिल जैन, सुरेश चन्द जैन, सुशील जैन, सुधीर जैन, सुनील जैन, विकास जैन, हिमांशु जैन, अकुंश जैन, सजींव जैन, राजीव जैन, मनीष जैन, पुनीत जैन,प्रमोद जैन, अरिहंत जैन, प्रभा जैन, बबीता जैन, विनोद बाला जैन,डाo रेखा जैन, भावना जैन, वन्दना जैन,मीनू जैन, गरिमा जैन, प्रगति जैन,अलका जैन, सुरभि जैन, आयुषी जैन, सुदेश जैन, दीपा जैन, नीतू जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 9557265126






























