
बाबूगढ़ में एंबुलेंस समेत चार वाहनों की भिड़ंत
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शुक्रवार की सुबह चार वाहनों की भिड़ंत हो गई। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाहनों को कब्जे में लिया। इन वाहनों में एंबुलेंस भी शामिल है। हादसे के दौरान ही यातायात व्यवस्था कुछ समय के लिए प्रभावित हो गई जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संभाला।
मामला शुक्रवार की सुबह करीब 6:00 बजे का है जब दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले रास्ते पर नए हाईवे पर एक महिंद्रा पिकअप की अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान जगदीश पुत्र जगतार व दलजीत पुत्र नजत सिंह निवासीगण वीर कला जिला संगरूर पंजाब घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में पीछे से आ रही है एक अन्य पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई जबकि पिकअप हादसे के दौरान पलट गई।
सड़क हादसे में घायल हुए पहले वाली पिकअप में सवार दोनों को दूसरी एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी हापुड़ भेजा गया। एंबुलेंस चालक प्रवीण पुत्र प्रेमपाल सिंह को भी सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं पलटी हुई पिकअप का चालक मौके पर नहीं मिला जिसमें एक अन्य व्यक्ति अफसर पुत्र अजमल निवासी धामपुर थाना धामपुर जिला बिजनौर सवार था। पुलिस ने अफसर का हाल जाना और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























