
आज लगेगा बार रूम बार एसोसिएशन हापुड़ में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेदांता गुरुग्राम एवं हापुड़ बार एसोसिएशन के सहयोग से शुक्रवार आज नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 11:00 से दोपहर 2:30 तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। हापुड़ की फ्री गंज रोड पर स्थित बार रूम बार एसोसिएशन हापुड़ में शिविर का आयोजन किया जाएगा जहां हृदय रोग विशेषज्ञ एवं छाती रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच की जाएगी हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष एडवोकेट संजय कंसल तथा सचिव वीरेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि यहां ब्लड प्रेशर, रेंडम ब्लड शुगर, बीएमआई, दिल की जांच, हड्डी की जांच, फेफड़ों की जांच आदि जांच की जाएगी।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में






























