
सरकारी गोदाम से 20 रुपए किलो मिलने वाले गेहूं के बीज का स्टॉक हुआ खत्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कृषि विभाग के राजकीय बीज भंडारों पर गेहूं की बुवाई से पहले ही बीज का स्टॉक खत्म हो गया है। बीज निरीक्षक शशि शर्मा ने बताया कि जनपद को 2000 कुंतल गेहूं का बीज आवंटित हुआ था। किसानों को गोदाम से बीज का वितरण किया जा चुका है। अब गोदाम में बीज नहीं है। यदि शासन से स्टॉक आता है तो किसानों को सूचित किया जाएगा।
कार्तिक मेले के समापन के बाद अब किसान गेहूं की तैयारी में जुट जाएंगे लेकिन बीज के लिए उन्हें परेशान होना पड़ेगा। बाजार में गेहूं का बीज 80 से 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक मिला है जबकि सरकारी गोदाम में बीज करीब 20 रुपए किलो था। जिले में बड़े पैमाने पर गेहूं की खेती होती है। राजकीय बीज गोदाम पर बीच का स्टॉक खत्म हो गया है।























