
👁 0 views Views
तापमान गिरने से होने लगा ठंड का एहसास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तापमान में गिरावट होने से अब धीरे-धीरे ठंड का एहसास होने लगा है। बुधवार की रात से चली ठंडी हवाओं के कारण गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो बुधवार के मुकाबले 3 डिग्री तक कम है। इस कारण लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। इसी के साथ पहाड़ी क्षेत्र से चल रही ठंडी और पछुवा हवाओं से जिले में तापमान गिरने लगा है। गुरुवार को दिन भर 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रही। अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।






























