
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की चेकिंग के दौरान गुरुवार की शाम गौकशी करने की फिराक में घूम रहे कुख्यात गोकश बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में क्रॉस फायरिंग के दौरान दो बदमाश घायला हो गए जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस्लामुद्दीन पुत्र शेरदीन निवासी राधना थाना किठौर जनपद मेरठ व आजाद उर्फ एजाज पुत्र जबरदीन निवासी जेई नगला थाना भावनपुर जनपद मेरठ है।
घायल गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे मय जिंदा/खोखा कारतूस, एक अपाचे बाइक व गौकशी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाश इस्लामुद्दीन थाना गढ़मुक्तेश्वर पर पंजीकृत मु0अ0सं 600/2025 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 में वांछित चल रहा था, जो जनपद मेरठ के थाना किठौर का हिस्ट्रीशीटर (एच0एस0 484A) अपराधी है। गिरफ्तार दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी/गौकश है जिनमे से अभियुक्त इस्लामुद्दीन के विरुद्ध गौकशी, हत्या का प्रयास, चोरी, गैंगस्टर आदि अपराधों के 22 अभियोग तथा अभियुक्त आजाद उर्फ एजाज के विरुद्ध 26 अभियोग पंजीकृत है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि झड़ीना चौकी क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी उसने बाइक सवार दोनों को रुकने का इशारा किया। दोनों भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुंहतोड़ जवाब में दोनों घायल हो गए जिनसे बाइक, तमंचे, कारतूस बरामद हुए हैं।





























