
हापुड़: रेलवे रोड पर स्थित कोठी में भी आयकर विभाग ने मारा छापा, जिले में चार स्थानों पर सर्च ऑपरेशन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ और पिलखुवा में उस समय हड़कंप मच गया। जब आयकर विभाग की टीम ने एक साथ कई प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। यह पूरा मामला मोनाड यूनिवर्सिटी में डिग्रियों व मार्कशीट के फर्जीवाड़े से जुड़ा है। कार्रवाई के दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही। टीम ने जाते ही दस्तावेजों, लैपटॉप, मोबाइल आदि को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। हापुड़ में तीन और पिलखुवा के मोनाड यूनिवर्सिटी में छापामार कार्रवाई हुई जिससे हड़कंप मचा रहा।
आपको बता दें कि गुरुवार को आयकर विभाग की टीम पिलखुवा के अनवरपुर में स्थित मोनाड यूनिवर्सिटी पहुंची। साथ ही मोनाड में कार्य करने वाले कर्मचारियों के यहां भी पहुंची। हालांकि कर्मचारी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। हापुड़ के अर्जुन नगर में सनी कश्यप, रेलवे रोड पर किराए पर रह रहे इमरान और स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित कृष्णा नगर में छापा मार कार्रवाई की गई। लग्जरी गाड़ी में सवार होकर आए अधिकारियों ने छापा मारा जिन्होंने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। फर्जी मार्कशीट व डिग्री बेचकर अर्जित की गई संपत्ति के आंकलन के लिए टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288





























