
गंगा एक्सप्रेसवे अप्रैल तक होगा शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे राज्य की विकास यात्रा का प्रतीक बन गई है। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे मार्च-अप्रैल तक चालू होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा, यह मार्ग न केवल यातायात को. सुगम बनाएगा बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देगा।
परियोजना को 26 नवंबर, 2020 को राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिली थी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में पांच एक्सप्रेसवे परिचालित हैं। इनमें यमुना एक्सप्रेसवे (165 किमी), आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (302 किमी) पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (340 किमी), बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (296 किमी) और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (91) किमी)। यह सभी दो दर्जन से अधिक जिलों से होकर गुजरते हैं। इन पांच परिचालित एक्सप्रेसवे (1,194 किमी) और निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे (594 किमी) को मिलाकर प्रदेश में एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 1,788 किमी है।
उक्त छह सौ से अधिक किलोमीटर की गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना को लगभग चार वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। योजना के अनुसार दिसंबर, 2025 तक लगभग 81-90 प्रतिशत निर्माण पूरा किया जाना है। किसानों से अधिग्रहीत भूमि के लिए मुआवजे का विवरण आधिकारिक रूप से अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है, लेकिन अन्य एक्सप्रेसवे परियोजनाओं में लाखों-हैक्टेयर भूमि से किसानों को भुगतान किया गया है।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 9557265126

































