
गढ़ रेलवे स्टेशन पर तीन से छह नवंबर तक एक दर्जन ट्रेनों का होगा ठहराव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित कार्तिक मेले में दीपदान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। दीपदान पर गढ़ में एक दर्जन ट्रेनों का ठहराव होगा। तीन नवंबर से छह नवंबर तक यह ट्रेनें दो मिनट के लिए रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी। मेले में आने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। निम्नलिखित ट्रेनों का होगा ठहराव:
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
14205 अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस
14207 पद्मावत एक्सप्रेस
13257 जनसाधारण एक्सप्रेस
15059 लालकुआं-आनंदविहार एक्सप्रेस
14311 आला हजरत एक्सप्रेस
14321 आला हजरत एक्सप्रेस
15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस
14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस
15909 अवध असम एक्सप्रेस
14009 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस
14011 राधिकापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस
22453 राज्यरानी एक्सप्रेस
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में































