
गढ़: करीब डेढ़ घंटा कार्तिक मेला स्थल पर रुके सीएम योगी ने लिया जायजा
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर, अमित कुमार (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के कार्तिक मेले में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उन्होंने मेले का हवाई सर्वे किया। इसके बाद आरती स्थल पर पहुंचकर गंगा मैया का पूजन कर आशीर्वाद लिया और दूध चढ़ाकर मेले को सकुशल संपन्न कराने तथा प्रदेश में शांति कायम रखने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेला स्थल पर बनी पुलिस लाइन के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक भी की जहां उन्होंने अधिकारियों से मेले से जुड़ी जरूरी जानकारी हासिल की और कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित की जाए। आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
आपको बता दें कि खादर क्षेत्र में तंबू की नगरी बस चुकी है। कार्तिक मेले में श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गाजियाबाद पहुंचे। गाजियाबाद से वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से दोपहर करीब 1:15 बजे के आसपास गढ़ पहुंचे जहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गंगा मैया का पूजन किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्तिक मेले का निरीक्षण किया। अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। करीब 2:45 बजे के आसपास सीएम हेलीकॉप्टर से वापस हो गए। सीएम योगी करीब डेढ़ घंटे तक तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के खादर में लगे मेले में रहे। गढ़ पहुंचने पर प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिला अध्यक्ष हापुड़ बीजेपी नरेश तोमर, हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पाण्डेय, हापुड़ पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह आदि ने उनका स्वागत किया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































