
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर थाने की पुलिस ने गंगा किनारे हुड़दंग करने वाले और भैंसा दौड़ का दम भरने वाले दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को हवालात पहुंचा कर गाड़ी को भी सीज कर दिया। इस कार्रवाई से अफरा-तफरी बनी रही। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अरविंद और प्रिंस है जो कि गौतम बुद्ध नगर के थाना जारचा के छायसा गांव के रहने वाले हैं। दोनों दो दिन पहले गंगा किनारे नहाने आए थे। कार के पास खड़े होकर हड़कंप मचा रहे थे। उन्होंने पुलिस के सामने ही भैंसा दौड़ कराने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों को दबोच लिया।




























