
मीट कारोबारी के ठिकानों पर आयकर रेड जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मीट कारोबारी के आवास पर सोमवार की भोर में शुरू हुई इनकम टैक्स की रेट चौथे दिन यानी कि गुरुवार को भी जारी रही। आयकर टीम मीट कारोबारी के पूरे नेटवर्क को खंगालने तथा आयकर चोरी को पकड़ने में जुटी है। बताते है कि करोड़ रुपए आयकर चोरी पकड़ में आई है और यह जांच जारी है।
सोमवार की भोर में आयकर टीम गोल्डन फीड्स इंडस्ट्रीज के मालिक मोहम्मद असलम कुरैशी व मीट कारोबारी यासीन तथा उनके हिसाब किताब देखने वाले नितिन गर्ग और एक मुनीम के ठिकाने पर छापामारी की, जो गुरुवार को भी जारी रही।
आयकर टीम ने जो दस्तावेज कब्जे में लिए हैं उसमें आय से अधिक संपत्ति व आय उजागर हो रही है जिससे करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी का पता चल रहा है। अभी जांच रही है। आयकर टीम को ऐसे दस्तावेज भी हाथ लगे है जो प्रोपर्टी से जुड़े है। टीम चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है।
सूत्र बताते हैं कि बरामद दस्तावेजों से घोषित रिटर्न से अधिक ट्रांजेक्शन होने का खुलासा हो रहा है जिससे पता चल रहा है कि मीट कारोबारी द्वारा आयकर के साथ-साथ जीएसटी की भी चोरी की गई है जो कारोबारी की बढ़ती हुई मुसीबत का संकेत है।
पता चला है कि टीम को नकदी व जेवर भी हाथ लगे है जिनका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर



























