
इस दिवाली गोबर के लक्ष्मी-गणेश जी की बढ़ी मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिवाली पर्व के अवसर पर इस बार पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ गौमाता के गोबर से तैयार लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, दीपक और शुभ-लाभ के चिन्ह नई पहचान बना रहे है। नगर के रहने वाले अनुराग गोयल दोस्तों के साथ मिलकर गोबर के दीये और भी बहुत कुछ तैयार कर रहे हैं। मूर्तियों की कीमत 70 से लेकर 80 रुपये, शुभ लाभ की कीमत 50 रुपये और दीपक की कीमत आकार के हिसाब से तय की हुई है।
अनुराग गोयल ने कहा कि गौशाला में विशेष प्लांट लगाया गया है। जहां गोबर को सुखाकर और प्रसंस्कृत कर पर्यावरण अनुकूल सामग्री तैयार की जाती है। इसी सामग्री से सुंदर और टिकाऊ मूर्तियां बनाई जाती है। सबसे खास बात यह है कि इन वस्तुओं को बनाने में किसी प्रकार के रासायनिक रंग या प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाता है। इस काम से न केवल गौमाता के गोबर का उपयोग हो रहा है, बल्कि प्रदूषण मुक्त दिवाली का भी संदेश दिया जा रहा है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



























