
अनुबंध के अनुसार भुगतान न करने पर उत्कल ट्यूबर प्रा. लि. कंपनी पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव भगवानपुर के किसान अंकित कुमार और गुरजीत सिंह ने कंपनी के अधिकारियों पर अनुबंध कर खरीदी गई लाखों रुपए की फसल का भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्कल ट्यूबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उत्कल ट्यूबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज होते जा रहे हैं।
किसानों ने बताया कि उत्कल ट्यूबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी आलू की खेती अनुबंध पर कर रही है। पिछले 3 वर्ष से वह और उनके साथी गुरजीत सिंह भी इस कंपनी से अनुबंध कर खेती कर रहे थे। शुरुआत के दो वर्षों में भी कंपनी के कर्मचारियों ने अनुबंध के अनुसार फसल देने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2025 की फसल के लिए उन्होंने सितंबर में कंपनी के खाते में 26,000 रुपए भेजें। इसके बाद कंपनी ने आलू का बीज उपलब्ध कराया। उन्होंने और उनके साथी किसान ने कंपनी से करीब 500 कुंटल आलू की आपूर्ति की लेकिन कंपनी ने एक बार भी भुगतान नहीं किया। किसान का आरोप है कि उनकी फसल का 3,62,000 रुपए, गुरजीत का 3,52,000 बकाया चल रहा है। अब कंपनी के कर्मचारियों ने फोन उठाना बंद कर दिया है। किसान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कंपनी के सीईओ संजय मेहता, परिवीर सिंह, गांव जखेड़ा निवासी तरुण, पिलखुवा चंदपुरा निवासी अमित तोमर, गढ़ हशुपुर निवासी आकाश के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़: दीवान स्कूल के सामने खुल गया है HOME BOSS HARDWARE होलसेल दाम पर खरीदें सामान 9568911464





























