
फर्जी डिग्री के मामले में हाई कोर्ट से मिली विजेंद्र हुड्डा को जमानत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के अनवरपुर में स्थित मोनाड यूनिवर्सिटी के चांसलर विजेंद्र हुड्डा को जमानत मिल गई है। विजेंद्र हुड्डा मई 2025 से जेल में बंद था जिसे कोर्ट ने शर्तों के साथ जमानत दी है।
ज्ञात हो कि एसटीएफ ने छापा मार कार्रवाई करते हुए मोनाड यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री बनाने का पर्दाफाश किया था जहां से पता चला कि मोनाड यूनिवर्सिटी के नाम पर फर्जी मार्कशीट, डिग्री और माइग्रेशन सर्टिफिकेट तैयार किए जा रहे थे। मई 2025 में एसटीएफ ने यूनिवर्सिटी पर छापेमारी की जिसमें 1,372 फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट जब्त की गई। मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एसटीएफ ने मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। विजेंद्र हुड्डा को फर्जी डिग्री मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। विजेंद्र की याचिका पर जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की बेंच ने सुनवाई की।
हापुड़: दीवान स्कूल के सामने खुल गया है HOME BOSS HARDWARE होलसेल दाम पर खरीदें सामान 9568911464




























