
HPDA के वीसी ने भवनों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उपाध्यक्ष, हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ए०एच०पी० घटक के तहत प्राधिकरण एवं निजी विकासकर्ता द्वारा बनाये जा रहे भवनों के स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्राधिकरण के प्रभारी सचिव, सहायक अभियंता व अवर अभियंता भी उपस्थित थे।
पहले ग्राम खेडा में निजी विकासकर्ता मै० यूरेका बिल्डर्स द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ए०एच०पी० घटक के तहत निर्मित किये जा रहे भवनों का निरीक्षण किया गया। स्थल पर अवगत कराया गया कि 956 भवनों हेतु प्रस्तावित 6 ब्लॉकों (ए से एफ) में से 5 ब्लॉकों में कार्य प्रारम्भ है। ब्लॉक ए व बी की भवन संरचना पूर्ण कर ली गयी है। ब्लॉक सी व डी में फाउन्डेशन का कार्य चलता हुआ पाया गया तथा ब्लॉक ई में नींव खुदाई का कार्य प्रगतिमान है। निर्माण कार्य की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया गया तथा निर्देश दिये गये कि आने वाले समय में पूर्व वर्षों की भांति ग्रेप-3 लागू हो जाने से कार्य बाधित हो सकता है इस लिए कार्य योजना बनाते हुए अधिक मात्रा में लेबर आदि की व्यवस्था करते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाये।
तदोपरान्त प्राधिकरण द्वारा ग्राम हिण्डालपुर में निर्मित किये जा रहे 264 भवनों की परियोजना का स्थल निरीक्षण किया गया। स्थल पर भवनों के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। आंतरिक व बाह्य विकास कार्य शेष है। अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने एवं किसी कार्य की निविदा शेष हो तो तत्काल आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये, जिससे कि इस केलेन्डर वर्ष में आवंटियों को कब्जा दिये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ हो सके।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606




























