
भैसा बग्गी की टक्कर से बाइक सवार दंपति व पोती घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र की बीबीनगर रोड पर स्थित गांव भडंगपुर गेट के पास भैंसा बग्गी ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक पर सवार महिला, पुरुष और उनकी दो साल की पोती घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
बुलंदशहर की बीवी नगर क्षेत्र के ढकोली निवासी समरपाल सिंह अपनी पत्नी और पोती के साथ बाइक पर सवार होकर बाबूगढ़ छावनी जा रहे थे। जैसे वह भडंगपुर गांव के गेट के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार भैंस बग्गी ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान भैंस बग्गी का चालक मौके से फरार हो गया। राहगीर रुके और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि भैंसा-बग्गी काफी तेजी से दौड़ाई जा रही थी जिसके कारण यह हादसा हुआ।
कमल डोसा: रात 12 बजे तक फ्री होम डिलीवरी, तीन डोसे के साथ एक मधुबन बड़ा फ्री: 7017570838


































