
पिलखुवा: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव लाखन में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय मोनिका की शादी गांव के रहने वाले मनीष से चार महीने पहले हुई थी। मंगलवार को मोनिका अपने कमरे में गई। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने जब दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। परिजन किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुए और देखा कि एक कपड़े के फंदे से पंखे से मोनिका का शव लटका हुआ है जिसके बाद उनके होश उड़ गए। मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


































