
सीएम योगी ने जनपद हापुड़ के सौरभ को खेल सामग्री वितरित की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल हापुड़ द्वारा चयनित खेड़ा ब्लॉक धौलाना से मंगल दल अध्यक्ष सौरभ तोमर को जनपद हापुड़ की तरफ से लखनऊ में आयोजित कार्यकम सम्मान समारोह एवं खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया जिसमें जनपद हापुड़ से सौरभ तोमर को खेल सामग्री मुख्यमंत्री के हाथों से दी गई।
जनपद हापुड़ के जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार द्वारा सक्रिय मंगल दल का चयन कर लखनऊ के लिए भेजा गया।
युवक मंगल दल द्वारा हर ग्राम पंचायत में जो भी सरकारी योजनाएं आती है उन्हें घर घर तक पहुंचा जाता है, वृक्षा रोपण, नशा मुक्ति कार्यकम,खेल कूद, काम मंगल दल द्वारा किया जाता है उन्हें प्रत्येक वर्ष यूथ अवॉड भी दिया जाता है ।
जनपद हापुड़ के लिए गर्व की बात है इस बार मुख्यमंत्री ने सक्रिय मंगल दल में हापुड़ को चयन कर खेल सामग्री दी।
साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का कार्य उत्तर प्रदेश के डबल इंजन सरकार ने किया खेल की बात की बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश सरकार ने 50 हजार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का कार्य किया है।
जनपद हापुड़ के लिए गर्व की बात भी है राष्टीय स्तर पर उत्तर प्रदेश की टीम ने प्रतिभाग किया और जिसमें जनपद हापुड़ की 5 बालिकाओं ने खेला और सम्मान जनक स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया
जो विशाखापटनम में 26 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित थी जिसमें जनपद के जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी ऋषि कुमार के सहयोग किया और बेटियों को राज्य स्तर खेलने के लिए हर संभव मदद के लिए भी कहा खिलाड़ियों ने धन्यवाद किया कि जनपद में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने का कार्य युवा कल्याण विभाग लगातार कर रहा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























