
आलू के बीजों पर 800 रुपये प्रति कुंतल छूट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राज्य सरकार ने उद्यान विभाग के बिक्रय केन्द्रों पर मिलने वाले आलू के बीजों पर 800 रुपये प्रति कुंतल की छूट देने का निर्णय किया है। उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की और आलू के बीजों पर 800 रुपये प्रति कुंतल की दर से छूट दिए जाने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष सरकार ने प्रति कुंतल 500 रुपये तथा उससे पूर्व के वर्ष में प्रति कुंतल एक हजार रुपये की छूट दी थी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 में विभागीय आलू बीज की विक्रय दरें उत्पादन लागत के आधार पर 2760 रुपये से 3715 रुपये प्रति कुंतल तक निर्धारित थीं, जबकि निजी बीज कंपनियों की आलू बीज की औसत दरें लगभग 2500 से 3500 रुपये के मध्य है। यह छूट शोध संस्थाओं एवं सरकारी संस्थाओं को नहीं दी जाएगी। अब किसानों के लिए विभाग के सभी बिक्री केन्द्रों पर आलू बीज की दरें 1960 रुपये से 2915 रुपये प्रति कुंतल के बीच रहेगी।
संतोष कुमार सर्राफ एंड सन लेकर आए हैं ‘अल्ट्रा लाइट वेट ज्वैलरी’ आपके बजट में: 8218841053






























