
बिना लाइसेंस के बन रहे हैं चीनी के बताशे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दीपावली पर्व सिर पर होने के कारण चीनी के बताशे व खिलौने की मांग बढ़ती ही जा रही है। हापुड़ जनपद की शहरी व ग्रामीण इलाकों तथा आसपास के क्षेत्र में चीनी के बताशों व खिलौनों की आपूर्ति का सबसे बड़ा केंद्र बना है। दिवाली पर चीनी के बताशे व खिलौनों के साथ पूजन का विशेष महत्व है।
सूत्रों के अनुसार जनपद हापुड़ में सैकड़ो ऐसी यूनिट लगी है जहां चीनी से निर्मित बताशे व खिलौने तैयार किया जा रहे हैं। बिक्री क्षेत्र में गली-गली में बताशे तैयार हो रहे हैं।
क्या है नियम-ऐसी कोई भी खाद्य वस्तु जिसे खाने में प्रयोग किया जाता है उसके संग्रह बिक्री व निर्माण के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग से लाइसेंस जरूरी है परंतु चीनी से बताशे व खिलौने तैयार करने वाली हापुड़ की किसी भी यूनिट पर खाद्य विभाग का मैन्युफैकचरिंग लाइसेंस नहीं है।
रसायन का प्रयोग-चीनी के खिलौने व बताशे तैयार करने में फेस पाउडर जैसी कोई वस्तु सैलखड़ी तथा नॉन फूड रासायनिक पदार्थ का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है।
नागरिकों की मांग है कि बताशे आदि में इस्तेमाल रसायन आदि को रोका जाए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






























