
हापुड़ के ग्रामीण इलाकों में 28 करोड़ 35 लाख रुपए से होगी सड़कों की मरम्मत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद हापुड़ के ग्रामीण इलाकों में सड़कों की विशेष मरम्मत हेतु 28 करोड़ 35 लाख 53 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस धनराशि से जनपद हापुड़ के गांव में 49 सड़कों पर विशेष मरम्मत कार्य किए जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग ने इस सिलसिले में टेंडर प्रक्रिया से योजना पर काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि यह कार्य दिसंबर माह के अंत तक पूरा हो जाएगा।
स्वीकृत धनराशि में से सर्वाधिक 33 लाख 21 हजार रुपए गांव वैठ के दक्षिण से वैट कुटी मार्ग पर तथा सबसे कम नंदपुर संपर्क मार्ग पर 4 लाख 28 हजार रुपए खर्च होंगे।
सूत्रों के अनुसार सड़कों की विशेष मरम्मत का कार्य गांव होशियारपुर गढी, अयादनगर, झंडा मुशर्रफ पुर, दौमी, भटैल, पीरनगर, बदरखा, पावटी, वीरमपुर, महमूदपुर, कस्तला कासमबाद, फगौता, धनौरा, शाहबुद्दीनपुर, हिम्मतपुर, भड़ंगपुर आदि है।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020






























